सागर - खदान में छिपा कर रखी थी बेशकीमती लकड़ी, वन विभाग की छापामार कार्रवाई से खलबली मची
सागर जिले में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की अवैध लकड़ी जब्त की है, वन विभाग बांदरी ने बहरोल के पास जाजेंर खदान से खेर की बड़ी मात्रा में लकड़ी जप्त की हैं । रेंजर लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से अवैध संग्रहण की सूचना मिलने पर वनमंडल अधिकारी ,उप वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर से मार्गदर्शन लेकर जप्ती की कार्यवाही की गई है।
सूचना के आधार पर सर्च वारंट सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, अभिषेक उर्फ गोलु पिता सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश पटवा के नाम से जारी कर बहरोल जाजेंर खदान पर छापामार कार्यवाही की गई, जिससे इनके खदान क्षेत्र में छान बीन करने पर अलग अलग जगह पर छुपा कर रखी गई लगभग 09 फड़ी खेर की लकड़ी जप्त की गई। जप्त की गई वनोपज बहरोल डिपो ट्रेक्टरों द्वारा परिवहन की गई। जप्ती के दोरान मोके पर अभिषेक उर्फ गोलु पिता सुरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं साहब सिंह यादव मोजूद थें। जिसमें आरोपी अभिषेक उर्फ गोलू लोधी एवं साहब सिंह यादव को बनाया गया।
खेर लकड़ी 03 ट्राली 09 फड़ी लकड़ी पजेशन से जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई, प्रकरण में जांच जारी है।