Sagar- खाद वितरण केंद्र में अधिकारी और किसान में बहस से गहमा गहमी का माहौल |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के बीना के बिहरना स्थित स्टेट वेयर हाउस में खाद वितरण के दौरान भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित है और उन्हें खाद नहीं मिल रही है। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि किसान और अधिकारियों के बीच कई बार तीखी बहस हुई।
किसान नेता सीताराम ठाकुर ने खाद वितरण व्यवस्था को लेकर डीएमओ नीलम राय से बहस की। ठाकुर ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खरीफ सीजन की फसलें प्रभावित हो रही हैं। उनका आरोप था कि कुछ किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कई किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।
जवाब में डीएमओ नीलम राय ने सफाई दी कि भीड़ अधिक होने के कारण समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं और उन्हीं किसानों को खाद दी जा रही है, जिनके दस्तावेज पूरे हैं।