Sagar- मालथौन मामले ने पकड़ा तूल, हिंदू नेता उतरे सड़को पर, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग SAGAR TV NEWS
सागर जिले के मालथोन क्षेत्र में मोहित पटवा कांड ने तूल पकड़ा लिया है, हिंदू संगठनो के द्वारा के द्वारा भी प्रदर्शन किये जा रहे है, अब खुरई के ही बरोदिया कलां में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने नगर के मुख्य मार्गों पर शांति पूर्ण तरीके से रैली निकाली, फिर बरोदिया कलां चौकी में एसडीओपी खुरई को ज्ञापन सौंपा। जिसमे आरोपियों की जमीन की नपती कर मकान को बुलडोजर से गिराने की मांग की है
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि घटना में शामिल अपराधियों के परिजनों और सहयोगियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने 10 घंटे का समय लिया था, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिषद ने मांग की है कि मुख्य आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाये, मोहित पटवा ने अपने वीडियो में सना खान रश्मि पटवा और अनीश खान पर यह आरोप परेशान करें ब्लेकमेल करने के आरोप लगाए,
हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती तो वे नेशनल हाईवे 44 पर चक्का जाम और आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी।