Sagar - रात के अंधेरे में जगी बस्ती 10 फीट लंबा अजगर घुसने से मची खलबली, छोटे बच्चों को तो ...
सागर के किशोर न्यायालय के पास स्थित बस्ती में उसे समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक एक 10 फीट लंबा अजगर घुस गया अंधेरा होने की वजह से लोगों में और भी ज्यादा दहशत फैल गई थी हालांकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा को बुलाया और उन्होंने करीब 1 घंटे की मेहनत के बाद इस अजगर को पकड़ने में सफलता पाई , अजगर के पकड़े जाते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं पुरुष सभी वहां पर जमा हो गए, जैसे ही बाबा ने स्नेक कैचर को पकड़ा तो बस्ती वालों ने राहत की सांस ली,
जानकारी के अनुसार यह मामला बीती रात करीब 11:00 का है जहां किशोर न्यायालय के पास स्थित झुग्गी बस्तियों में महिलाओं ने भारी भरकम विशालकाय अजगर को आते हुए देखा देखते ही महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया तब तक अजगर बस्ती के बीच में पड़े मलबे में घुस गया था और चारों तरफ घर लगे हुए थे स्नेक कैचर का कहना है कि अगर लोगों ने इसे देखा नहीं होता तो तीन-चार साल तक के बच्चे को यह कब निग़ल गया पता ही नहीं चलता,
यह तो अच्छा रहा कि लोगों ने देख लिया जिसकी वजह से यह है पकड़ा गया इसके बाद उन्होंने इस अजगर को जंगल में छुड़वाया है, बताया गया कि यह बस्ती पीछे पहाड़ी से लगी हुई है और जंगल भी है जहां से अजगर आ गया होगा पहले भी क्षेत्र में कई अजगर पकडे जा चुके हैं बाघराज वार्ड तो इसके लिए ही जाना जाता है हालांकि आज तक इस क्षेत्र में कभी किसी अजगर ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है