मुख्यमंत्री के सागर आने से पहले मिले विधायक प्रदीप लारिया, जानिए अचानक क्योंकि इस तरह मुलाकात!
सागर से नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। उनसे क्षेत्र के महत्वपूर्ण , आधारभूत विकास कार्यों को स्वीकृत कराने का मांग कि
विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से ऐसे समय मुलाकात की है, जब वे कुछ घंटों बाद ही सागर आने वाले हैं। विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से सागर में आईटी पार्क की स्थापना कराने का निवेदन किया। उन्होंने बताया सागर जिले में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित निजी विश्वविद्यालय स्थापित हैं।
सागर में औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित हो रही हैं, जिस कारण उच्च गति इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ आईटी पेशेवर और उद्यमियों को आईटी पार्क की नितांत आवश्यकता है। विधायक लारिया ने ढाना से नियमित हवाई सुविधा प्रारंभ कराने की मांग भी रखी। विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड सागर एवं राहतगढ़ में प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई है। वर्तमान में उन शालाओं के भवन न होने के कारण विद्यार्थियों , शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नवीन भवन स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।