सागर-स्वच्छता उत्सव के तहत बीएमसी बॉयज़ हॉस्टल में चला सफाई अभियान
सागर-स्वच्छता उत्सव के तहत बीएमसी बॉयज़ हॉस्टल में चला सफाई अभियान
छात्रों, चिकित्सकों और स्टाफ ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
सागर, 23 सितंबर 2025। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में सातवें दिन का स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे कॉलेज के बॉयज़ हॉस्टल और उसके आसपास सफाई कार्य किया गया। इस अभियान में नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, बॉयज़ हॉस्टल वार्डन डॉ. सत्येन्द्र उइके, डॉ. वृषभान अहिरवार, डॉ. जितेन्द्र सिंह दांगी, डॉ. भीकम पटेल, डॉ. सौरभ जैन, मेडिकल छात्र, आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी—विशाल विश्वकर्मा, ऋषभ दुबे, सोनू चुटीले—तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
महाविद्यालय के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “स्वच्छता उत्सव शासन का अत्यंत सराहनीय कदम है। जिस स्थान पर हम रहते हैं, वहाँ की स्वच्छता अनिवार्य है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों का खतरा घटता है और समाज अधिक स्वस्थ बनता है।”
अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों ने श्रमदान करते हुए “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाने की शपथ भी ली गई।