SAGAR - RTO की कार्रवाई के दौरान खड़े ट्रक में टकराया ट्रक, 10 km लंबा लगा जाम, फिर हुआ ये...
सागर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 44 पर गुड़ा फाटक के पास परिवहन विभाग की कार्रवाई को लेकर बवाल हो गया। चेकिंग के दौरान दस्ते में शामिल एक व्यक्ति ने ट्रक को रोका, इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ और चालक उसी में फंस गया,
जिसे दूसरे ट्रक चालकों ने बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना को लेकर गुस्साए ट्रक चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है, देखते ही देखते वाहनों का करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें हजारों वाहन फंस गए। फोरलेन पर हंगामे की सूचना पर सानौधा, बहेरिया, मकरोनिया व सिविल लाइन थाना की पुलिस पहुंची, लेकिन ट्रक चालक किसी की सुनने तैयार नहीं थे।
इसके बाद लोकल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अमित यादव ने शाम 6 बजे गुड़झ फाटक पहुंचकर हाइवे पर बैठे ट्रक ड्राइवरों को सम्झाइश दी। जिसके बाद शाम 6:30 बजे के करीब चक्काजाम समाप्त हो सका
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से आलू लेकर निकले ट्रक चालक वासु ने बताया कि एक युवक ने रोका और सड़क के दूसरे और खड़ी आरटीओ की गाड़ी के पास भेजा और उससे₹800 लिए वह युवक सड़क पर खड़ा होकर और गाड़ियों को रोक रहा था, तभी पीछे से आया एक ट्रक मेरे ट्रक में टकरा गया।