Sagar - सांड की वजह से युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी, सांड और बकरी ने भी तोड़ा दम

 

सड़कों पर भटकते बेसहारा मवेशी अब लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। सागर जिले के बीना के छोटी बजरिया में एक पागल सांड ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की जान चली गई, वहीं एक दुकानदार घायल हो गया। सांड ने एक बकरी पर भी हमला किया, जिससे उसकी भी जान चली गई। शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमते मवेशी लोगों की परेशानी का सबब बन चुके हैं। ये सांड और अन्य मवेशी कभी राहगीरों को निशाना बना रहे हैं, तो कभी घरों और खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। छोटी बजरिया में हुए इस घटनाक्रम में भी यही नजारा देखने को मिला।

 

 

 


बताया गया की भीम वार्ड निवासी मनोज शर्मा पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे उसकी जांघ में गंभीर चोटें आईं। लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सागर रेफर किया गया, लेकिन सागर पहुंचने से पहले ही मनोज शर्मा ने दम तोड़ दिया।
वहीं एक दुकानदार दशरथ लाल असाटी के हाथ में फैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा दल के सदस्य राजेंद्र यादव, शुभम सेन, रुपेश यादव, पवन यादव, सुमित यादव, प्रशांत पाराशर, अनुराग जैन और नगर पालिका के कर्मचारी मुकेश तिवारी, नवीन वाल्मीकि, नाथू वाल्मीकि, अन्नू वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर सांड को पकड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही सांड ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बेसहारा मवेशियों की वजह से शहर में जानमाल का खतरा लगातार बढ़ रहा है। राजेंद्र यादव, गौ सेवक ने बताया कि सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमने मिलकर उसे पकड़ा, लेकिन कुछ समय बाद वह दम तोड़ गया। शहर में ऐसे मवेशियों की सुरक्षा जरूरी है।” बीना में सांड का यह हमला एक चेतावनी है कि बेसहारा मवेशियों की वजह से लोग और जानवर दोनों खतरे में हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की जरूरत है।


By - sagar tv news
22-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.