Sagar - नवरात्रि पर दिखेगी गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभागियों की कैसी है तैयारी सुनिए उन्हीं की जुबानी
सागर में नवरात्रि के साथ ही दुर्गा पंडालो में गरबा महोत्सव की भी धूम दिखाई देगी सागर के सबसे फेमस ड्रीम गरबा नाइट में प्रतिभागी पिछले डेढ़ महीने से पसीना बहा रहे हैं और अब उनकी फाइनल रिहर्सल भी शुरू हो गई है यह सभी गरबा उत्सव में शामिल होने के लिए उत्सुक है प्रतिभागियों के द्वारा ड्रेस बुक कर ली गई मेकअप वाले भी फिक्स हो गए अब केवल उसे तारीख के आने का इंतजार किया जा रहा है जब गरबा महोत्सव शुरू होगा
गरबा की तैयारी कर रहे युवाओं ने बताया कि ड्रीम गरबा नाइट में सबसे अच्छी बात यहां महिलाओं की सुरक्षा और माहौल को लेकर है यहां एक बार आने के बाद अपनेपन का एहसास होता है और ऐसा लगता है कि जैसे सालों से इधर जुड़े हुए हो, गरबा मैं क्वीन और किंग का खिताब होता है उसे पाने के लिए सब मेहनत करते हैं
ड्रीम गरबा नाइट के शैलेश नामदेव ने बताया कि पिछले 14 सालों से संस्कृति के पर्व को हम लोग करवा रहे हैं इस बार राम सरोज होटल में 23 सितंबर से 26 सितंबर तक चार दिन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि को सरप्राइज के तौर पर रखा गया है वहीं इसके बाद मकरोनिया में भी 27 सितंबर से 29 सितंबर तक 3 दिन का आयोजन होगा दोनों ही जगह पर तैयारी पूरी हो गई है उन्होंने बताया कि गरबा देखने के लिए आधार कार्ड से एंट्री होगी वहीं इसके अलावा आमंत्रण कार्ड या पास होना जरूरी है पास को Tilak Ganj स्थित रामसरोज होटल से ले सकते हैं