नवरात्र से पहले प्रशासन हुआ एक्टिव, शांति समिति की बैठक में दिए ये निर्देश |SAGAR TV NEWS|
आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए दमोह जिले के पथरिया थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के देवी स्थापना समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम निकेत चौरसिया ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवी पंडालों की स्थापना सावधानीपूर्वक की जाए तथा प्रसाद वितरण में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। इसके स्थान पर पत्तल-दोना का उपयोग करने की अपील की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि पंडालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखा जाए।
डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि स्तर में ही साउंड बजाने की अनुमति रहेगी। किसी भी पंडाल या आयोजन स्थल पर भड़काऊ पोस्टर, अश्लील गाने या डांस न हो, अन्यथा कार्रवाई कर सामग्री जब्त की जाएगी और आयोजन तत्काल बंद कर दिया जाएगा।बिना अनुमति के कोई भी देवी स्थापना नहीं की जाएगी और पंडाल सड़क पर नहीं बनाए जाएंगे।अखाड़ों में धारदार हथियार या अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
एसडीएम ने नगर परिषद को निर्देशित किया कि फायर ब्रिगेड वाहन तैयार रखें ताकि किसी भी आगजनी की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। महिला पुलिस बल की पेट्रोलिंग के साथ स्थाई पुलिस बल भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नजदीकी को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए और बीएमओ को भी विसर्जन दिवस पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे