Sagar- मकरोनिया चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू, मिलेगी जाम से राहत बचेगा समय |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के मकरोनिया चौराहे पर यातायात सिग्नल शुरू हो गए, प्रशासन का दावा है की सिग्नल शुरू होने से जाम से राहत मिलेगी साथ ही समय की बचत भी होगी, कलेक्टर के निर्देश पर यातायात पुलिस नगर पालिका और PWD ने मकरोनिया चौराहे पर पांच दिन के ट्रायल के बाद यहां लगे ट्रैफिक सिग्नल को चालू कर दिया। ट्रैफिक सिग्नल की वाहन चालकों को जानकारी देने के चौराहे पर यातायात पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है, जो वाहन चालकों को सिग्नल के पूर्व सड़क पर बनी पट्टी के पहले अपने वाहन खड़ा करने और सिग्नल को फॉलो करने की जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि चौराहे से गुजरने वाले पांच रास्तों के लिए लगे सिग्नल में वाहन चालक भ्रमित होने के कारण यातायात व्यवस्था का पालन नहीं कर पा रहे थे।

 

 

मकरोनिया चौराहे से गुजरने वाली बंडा, नरसिंहपुर, सदर, बंडा, सिविल लाइन और बटालियन की और जाने वाले मार्ग से आने जाने वाले वाहनों के कारण यहां सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनती थी ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने से जाम की स्थिति नहीं बनेगी और व्यक्तियों के समय में भी बचत होगी। मकरोनिया चौराहे पर लगे सिग्नल को चालू किया गया, लेकिन काफी समय से बंद पड़े इन सिग्नलों में तकनीकी खामियों के कारण यह सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे, जिसके बाद सिग्नल को दुरुस्त करवाए गए,

 

ट्रैफिक डीएसपी मयंक सिंह ने बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार मकरोनिया चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू किए गए हैं

 

 


By - Sagar Tv News
19-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.