Sagar-सुरखी में खाद को लेकर किसानों की हुंकार -बोले जैसीनगर से भेदभाव क्यों? |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर क्षेत्र के किसान भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के बैनर तले बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार हरीश लालवानी को ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कहा अभी हाल ही में डीएपी की एक रेंक सागर आई थी जिसमें जिले की सभी तहसीलों में डीएपी यूरिया खाद पहुंचाया गया लेकिन जैसीनगर में क्यों नही आया, जैसीनगर क्षेत्र के किसानों के साथ इस तरह का भेदभाव क्यो क्यों किया गया,
किसानों ने अगले रेंक में जैसीनगर को पर्याप्त डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की साथ ही क्षेत्र में सोयाबीन मक्का एवं धान के पंजीयन शुरू करवाया जाए इसके अलावा जैसीनगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है किसानों ने खराब फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एक बगिया माँ के नाम योजना पर्यावरण बचाने के लिए काफी अच्छी योजना है इसके टारगेट भी बढ़ाए जाए।