Sagar - भाजपा पार्षद पर कपड़ा फाड़ने के आरोप, युवती की शिकायत से नेताजी की मुश्किलें बढ़ी
सागर में भाजपा पार्षद अब्दुल नईम खान की लड़की के द्वारा शिकायत होने के बाद मुश्किले बढ़ती जा रही हैं, अब पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया है और दो दिन में उपस्थित होकर जवाब तलब किया है संतुष्टीजनक जवाब नहीं मिलने पर निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नोटिस दिया है,
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के लाजपतपुरा वार्ड पार्षद अब्दुल नईम खान के खिलाफ दो दिन पहले एक 25 साल की युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि पार्षद ने उसे 4 दिन तक पार्षद धमकी देते हुए निकाह करने बंधक बनाकर रखा,
युवती ने बताया कि 10 सितंबर को मौका मिलते ही वह नईम के ऑफिस से भागी और बस स्टैंड से भोपाल जाने वाली बस में बैठ गई। आरोपियों ने उसका पीछा किया और रायसेन में उसे बस से उतार लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी कार में बैठाकर उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वह कहीं भाग न सके।
पार्षद अब्दुल नईम खान का कहना है कि लड़की ने गुस्से में शिकायत की थी। लड़की से मेरे पारिवारिक संबंध हैं, उससे बात की है, वह शिकायत वापस ले रही है। नईम खान ने बताया कि किसी ने एक चैट वायरल करके उनकी व लड़की की छवि खराब करने का प्रयास किया है