इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हनीट्रैप, प्रॉपर्टी ब्रोकर को उठवाया, लाखों की फिरौती मांगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

 

एमपी के उज्जैन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्रॉपर्टी ब्रोकर के लिए जानलेवा साबित हुई। इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती करना ब्रोकर को इतना भारी पड़ा कि उसे अपहरण, फिरौती और जान से मारने की धमकी का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

तुलाहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल राठौर ने पुलिस को बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर जबलपुर की रहने वाली एक युवती से दोस्ती हुई थी। 11 सितंबर को युवती ने मिलने का झांसा देकर राहुल को कानीपुरा ब्रिज बुलाया। जैसे ही राहुल कार में बैठा, युवती के साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने धमकाया कि "हमसे बात कर ले, वरना बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे।" इसके बाद चाकू दिखाकर कहा गया कि 50 लाख रुपए देने होंगे, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे।

 

 

 

 

आरोपियों ने पीड़ित को उसकी ही कार से अगवा किया और रातभर खेत में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया, मोबाइल छीन लिया गया और पूरे रास्ते धमकाते रहे। यहां तक कि उसके अकाउंट से डीजल और खाने-पीने का सामान तक ऑर्डर कर मंगवाया गया। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए अपने जीजा सतीश राठौर को फोन कर 15 लाख रुपए लाने का बहाना किया। जीजा मौके पर पहुंचे, लेकिन तभी आरोपी पीड़ित की कार लेकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी गाड़ी खेत में पलट गई और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच चिमनगंज मंडी पुलिस की सतर्कता से सभी आरोपी धर दबोचे गए। पकड़े गए आरोपियों में जबलपुर निवासी युवती और उसके पांच साथी शामिल हैं।

 

 

 

 

नितेश भार्गव , एएसपी, उज्जैन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को फंसाकर फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।" पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप के ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए युवाओं को सावधान रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध ऑनलाइन दोस्ती में सतर्कता बरतने की जरूरत है।


By - sagar tv news
15-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.