सागर- रतौना तालाब से लापता युवक का शव बरामद, SDERF ने निकाला बाहर, मोतीनगर पुलिस जांच में जुटी

 

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब रतौना तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतौना निवासी शरद चढार (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार से घर से लापता था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 

 

 

 

शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव दिखाई देने की सूचना दी। पानी अधिक होने के कारण शव निकालना मुश्किल था, जिसके चलते एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची मोतीनगर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

 

 

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक कल से लापता था और आज उसका शव तालाब से बरामद किया गया। परिजनों के मुताबिक शरद मानसिक रूप से कमजोर था। प्रथम दृष्टया यह मामला तालाब में गिरने से मौत का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अक्सर अकेले ही इधर-उधर घूमता था। परिजनों ने भी पुष्टि की कि शरद मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। इस घटना से गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब किनारे जुटे रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की बारीकी से जांच कराई जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
13-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.