Sagar- करोडो की स्कूल बिल्डिंग का लग रहे थे कोटा स्टोन, कमिश्नर ने लगाई फटकार

 

सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी गुरुवार को अचानक जैसीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने सांदीपनि विद्यालय, साइबर तहसील, लोक सेवा केंद्र एवं अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम रोहित वर्मा, तहसीलदार हरीश लालवानी सहित अन्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

कमिश्नरअनिल सुचारी नें सबसे पहले सांदीपनि विद्यालय के निर्माण अधिनियम भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने भवन निर्माण में लगी कोटा स्टोन को देखकर अप्रसन्नता व्यक्त की, निर्देश दिए की तत्काल कोटा स्टोन को बदलकर दूसरा लगाया जावे,

 

 

 

उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी योजनाएं है और इसे शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे कि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विद्यालय के भवन में जो कक्ष तैयार हो गए हैं उनमें कक्षाएं प्रारंभ की जावे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से भी भवन का अवलोकन कराएं जिससे कि उनके अनुसार भी कुछ उसमें सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि भवन के बालक एवं बालिकाओं के शौचालय भी शीघ्रता से चालू करें। शौचालय में सभी जगह पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावे।

 

 

 

 

संभाग कमिश्नर ने साइबर तहसील के निरीक्षण के दौरान नामांतरण की पेंडिंग प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए की सभी पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण तत्काल किया जावे एवं जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।


By - sagar tv news
13-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.