Sagar-ऑटो में छूट गया था पैसो से भरा पर्स, फिर चालक ने यात्री का दिल जीत लिया
सागर में एक गरीब ऑटो चलाकर ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है, ऑटो में सवारी का पर्स छूट गया था, जिसमे 7 हजार रूपये के साथ एटीएम आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे जिन्हे गोपालगंज थाने पहुंचकर पुलिस के माध्यम से वापिस लौटाया, आटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी की बुधवार को कटरा मस्जिद से सरकारी बस स्टेण्ड तक का सफर करने वाला यात्री अरूण पारासर अपना पर्स भूल गया, ऑटो चालक जयराम रजक ने उनकी तलाश किजब नहीं मिले तो गोपालगंज ठाणे पहुंचे,
गोपालगंज पुलिस थाने में पुलिस की मौजूदगी में अरूण पाराशर का सामान वापिस कर आटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की । पप्पू तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व भी कई आटो चालक आटो में छूटा बहुमूल्य सामान सवारी को वापिस कर ईमानदारी की मिसाल पेश कर चुके हैं । इसी तरह आटो चालक पप्पू अहिरवार ने शादी के लिए गहना खरीदने आई महिला का गहनों से भरा बैग वापिस किया था और जैन संत सुधा सागर जी महाराज के भाग्यो दय में हुए चौमासे के दौरान भी कई आटो चालकों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए आटो मे छूटा सामान सवारियों को वापिस किया था ।