Sagar- भैंस की पीठ पर चढ़कर यूं की कुत्ते ने सवारी, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाएं हंसी...
सागर में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. इसमें एक कुत्ता भैंस की पीठपर बैठकर सवारी कर रहा है. यह वीडियो सिविल लाइन मकरोनिया रोड का है, 18 सेकेंड के वायरल वीडियो में देख सकते है की कैसे बीच सड़क पर भैंसे अपनी मस्ती में चल रही है, इन्ही में एक भैंस की पीठ पर एक कुत्ता शान से खड़ा हुआ है, इस दौरान वह बीच में फिसलता है लेकिन उसे भैंस की सवारी में इतना आनंद आ रहा है
वह नीचे उतरने की वजाय खुद को संभालता है और फिर तन के खड़ा हो जाता है और उसकी सवारी करने लगता है, यह वीडियो देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है इतना ही नहीं यूजर्स भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे है कोई भैंसे की शाही सवारी बता रहा है तो कोई कुत्ते को महाराजा बता रहा है, दूसरी तरफ शहर से डेयरी प्रोजेक्ट का दावा करने वाली निगम की भी असलियत भी सामने आ गई है,