फूट-फूटकर रोई BJP महिला कार्यकर्ता, बोली– अपमान हुआ है, एयरपोर्ट पर नहीं मिला प्रवेश

 

एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यहां एक भाजपा महिला कार्यकर्ता उस समय आंसुओं में डूब गईं जब उन्हें एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं मिला। कार्यकर्ता का दर्द मीडिया के सामने छलका और उन्होंने इसे अपने अपमान से जोड़ दिया। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे थे। सीएम की इस ट्रांजिट विजिट पर जिले के मंत्री, सांसद और भाजपा पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

 

 

 

लेकिन इसी बीच पार्टी की महिला कार्यकर्ता रजनी यादव को एयरपोर्ट गेट पर ही रोक दिया गया। गेट पर खड़ी रजनी यादव भावुक हो गईं और कैमरे के सामने रो पड़ीं। उन्होंने खुद को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बताते हुए कहा कि आज पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा खुद उन्हें पार्टी में लाए थे, लेकिन अब उन्हें ही अंदर जाने नहीं दिया जा रहा।

 

 

 

वीडियो में रजनी यादव बार-बार कहती नजर आईं – मुझे एयरपोर्ट पर अपमानित किया गया, अंदर नहीं जाने दिया गया। यह कहते हुए उनकी आंखों से आंसू लगातार बहते रहे। लंबे समय तक वे बाहर खड़ी रहीं और मीडिया से अपने दर्द को साझा करती रहीं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी बताया, तो कुछ ने कहा कि एयरपोर्ट के नियम और गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने भी सफाई दी कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की गाइडलाइन के मुताबिक केवल लिस्टेड लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि कार्यकर्ताओं को बाहर ही रुकना पड़ता है।


By - sagar tv news
09-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.