Sagar - हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस ने संभाला मोर्चा फिर ...
सागर में दो युवकों ने हजरत मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद बवाल मच गया बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कटरा जमा मस्जिद के पास एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया, जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला, भीड़ को तितर बितर किया गया. वहीं पुलिस ने इस मामले में हरीश कोरी नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज भी कर ली है.
कटरा में एकत्रित हुए मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधि पुलिस की समझाएइस के बाद मोती नगर थाना पहुंचे और वहां पर शिकायती आवेदन दिया था मुस्लिम समाज के मुफ्ती अबरार उल हक ने बताया हरीश कोरी और सत्यम दुबे नाम के लड़के ने गलत टिप्पणी की है गाली गलौज की है जिसकी शिकायत करने आए हैं उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले ही पूरे देश में प्रोग्राम बनाए गए और फिर कोई इस तरह की टिप्पणी कर दे तो लोगों को दुख होता है और रोष आता है.