Sagar- रेलवे ट्रेक पर पड़ी थी चप्पल, चैक करने पर जो सामने आया सुनकर रूह काँप उठेगी
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला की डेड बॉडी मिली। इसके बाद ग्राम गिरवर के पास ट्रैक की जांच के दौरान लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में एक युवक गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस के अनुसार, घटना सागर-दमोह रेलमार्ग के चांदवर फाटक के पास की है।
शुक्रवार सुबह महिला का शव ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिलते ही एएसआई शेषनारायण दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।स्थानीय ग्रामीण लक्ष्मण कुर्मी और हरगोविंद प्रजापति की मदद से शव को ट्रैक से हटाया गया। आसपास जांच करने पर करीब एक किलोमीटर दूर महिला के कपड़े, चप्पल और धागे पड़े मिले।
इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक में हलचल दिखने पर पुलिस ने तुरंत वाहन बुलवाकर उसे अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान जगदीश लोधीनिवासी देवलपानी, चौकी बलेह के रूप में हुई है।
वहीं रेलवे ट्रैक पर मृत मिली महिला की पहचान राजकुमारी आदिवासी, निवासी बोदा पिपरिया के रूप में की गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।