मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले – 6 महीने में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले – 6 महीने में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
राहतगढ़ (सागर)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुरखी विधानसभा के विधायक गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार को राहतगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और निरीक्षण किया।
मंत्री ने नेशनल हाइवे–146 पर बने रेस्ट हाउस भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 50 लाख की लागत से बन रहे यादव समाज के मंगल भवन का निरीक्षण किया, जहाँ समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
इसके अलावा मंत्री राजपूत ने लगभग 8 करोड़ की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम एवं प्रशिक्षण भवन का जायजा लिया। उन्होंने राहतगढ़ बस स्टैंड पर बनी दुकानों का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि 6 महीने के भीतर राहतगढ़ नगर में सुंदर बस स्टैंड, एक मॉल और आधुनिक मार्केट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में कार्य पूरे नहीं हुए तो ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।