पत्नी पति को चाय देने कमरे में पहुंचीं और फिर देखा कि सिर में दो गोलियां किसी ने हत्या कर दी
एमपी के मुरैना जिले से बड़ी खबर आ रही है। अंबाह थाना क्षेत्र के तोरकुंभ गांव में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर मर्डर दिया गया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक विवेक शर्मा अपने घर की छत पर बने कमरे में अकेले सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सिर पर दो गोलियों से गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना स्थल से खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं। यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरकुंभ गांव की है। सुबह जब विवेक शर्मा की पत्नी उन्हें चाय देने कमरे में पहुंचीं, तब मर्डर का खुलासा हुआ। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मृतक विवेक शर्मा खेती-किसानी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, माता-पिता और बड़ा भाई शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि रात करीब 3 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। विवेक की मां ने बाहर आकर देखा भी, लेकिन उस वक्त कोई दिखाई नहीं दिया। घटना की खबर लगते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाह चिकित्सालय के पीएम हाउस भेजा है। मृतक की मां ने बताया कि परिवार की किसी से खास दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना से सब सदमे में हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा।