Sagar- ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मी लापता, महकमें में मची खलबली, 24 घंटे में नहीं मिला कोई सुराग
सागर में एक पुलिसकर्मी के लापता होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है,लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है, पुलिस आरक्षक वनबारी लाल शिवहरे गोपालगंज थाना क्षेत्र से गुम हो गया है, वह मंगलवार को ड्यूटी पूरी कर अपने रूम पर पहुंचा था, इसके बाद कुछ सामान लेने बाजार निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह रूम पर नहीं पहुंचा तो साथी आरक्षकों ने तलाश शुरू की, अब तक कोई वनबारी लाल से जुडी कोई भी जानकारी नहीं मिली है,
वनबारी शिवहरे 26वीं बटालियन गुना में पदस्थ है। हाल ही में वह अपनी कंपनी के साथ सागर ड्यूटी पर आया था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी जेल के पास थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह रूम पर आया और फिर बाजार जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद से वह लापता है।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि लापता आरक्षक की तलाश की जा रही है। अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरक्षक की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।