सागर-राहतगढ़ में करणी सेना की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न
सागर-राहतगढ़ में करणी सेना की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न
सागर। करणी सेना प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में सागर जिले की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन आज राहतगढ़ में किया गया। यह बैठक मढा मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई टीम गठित की गई। राहतगढ़ से धर्मेंद्र सिंह हजारी राजपूत को जिला संरक्षक सागर नियुक्त किया गया। वहीं प्रशांत सिंह राजपूत राहतगढ़ को जिला सोशल मीडिया प्रभारी और अवधेश सिंह राजपूत मढिया को राहतगढ़ तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि आगामी 15 तारीख को प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के आगमन की तैयारियां जिले भर में जोर-शोर से चल रही हैं।