बारिश के बीच खाद के लिए लाइन में खड़े रहे किसान, खाद वितरण में अव्यवस्था से नाराज किसानों का चक्काजाम

 

सुबह खाद लेने पहुंचे किसानों की भारी भीड़ ने प्रशासन की व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के बीच किसानों को लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ा, जिसके चलते नाराजगी बढ़ी और मामला चक्काजाम तक पहुंच गया। एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हटा में सोमवार कृषि उपज मंडी स्थित डबल लॉक गोदाम में सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई थी। सैकड़ों किसान खाद लेने पहुंचे, लेकिन वितरण व्यवस्था बिगड़ गई।

 

 

 

बरसते पानी में भी किसान घंटों लाइनों में खड़े रहे और शिकायत करते दिखे कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही। स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार शिवराम चढ़ार, राजस्व और पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश दी और टोकन सिस्टम के जरिए खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई।

 

 

 

इसी बीच अव्यवस्था और खाद की कमी से नाराज किसानों ने मंडी गेट के बाहर हटा–बटियागढ़ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसान प्रशासन पर खाद की कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए बारिश में ही हाईवे पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम राकेश मरकाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी और किसी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी।

 

 

 

 

अधिकारियों की समझाइश के बाद किसानों ने जाम खत्म किया और मामला शांत हुआ। ब्रजेन्द्र कुसमया, किसान ने बताया कि “समय पर खाद नहीं मिल रही, मजबूर होकर सड़क पर बैठना पड़ा। प्रशासन को व्यवस्था सुधारनी चाहिए।” हटा में किसानों की भीड़ और प्रशासन की अव्यवस्था ने एक बार फिर खाद वितरण की समस्या उजागर कर दी। किसान जहां बारिश के बीच परेशान हुए, वहीं प्रशासन ने आश्वासन देकर हालात संभालने की कोशिश की।

 


By - sagar tv news
02-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.