Sagar- पितृपक्ष पर गया जाने चलेंगी स्पेशल ट्रेन, पहली गाड़ी 6 तो दूसरी 7 सितंबर को पहुंचेगी सागर
पितृपक्ष के अवसर पर गया में पिंडदान व तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की यात्रा को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने साप्ताहिक पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। अलग-अलग रूट पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में दो ट्रेनें सागर से होकर गुजरेंगी, जिसमें एक गाड़ी सोगरिया-गया-सोगरिया और दूसरी गाड़ी रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। पहली ट्रेन 6 सितंबर की सुबह और दूसरी 7 सितंबर की शाम सागर से होकर गुजरेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 6, 13 और 20 सितंबर 2025 को सोगरिया स्टेशन से रात 11:10 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे गुना, 3:05 बजे अशोकनगर, सुबह 5:35 बजे सागर, 6:45 बजे दमोह, 8:10 बजे कटनी होते हुए अगले दिन रविवार रात 11:45 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 गया-सोगरिया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 7, 14 और 21 सितंबर 2025 को रात 1:15 बजे गया स्टेशन से रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 2 बजे कटनी, 3:50 बजे दमोह, शाम 4:55 बजे सागर, 7:38 बजे अशोकनगर, रात 8:55 बजे गुना होते हुए रात 1:10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 7, 12 और 17 सितंबर 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर दोपहर 2:24 पर विदिशा, 3:50 पर बीना, शाम 5 बजे सागर, शाम 6:20 बजे दमोह, रात 8:45 बजे कटनी, 10:10 बजे मैहर, 10:45 बजे सतना सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 10, 15 व 20 सितंबर 2025 को गया स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर रात 12:55 पर सतना, 1:28 बजे मैहर, 2:30 बजे कटनी, दूसरे दिन सुबह 4:03 बजे दमोह, 5:10 बजे सागर, 7:30 बजे बीना, 9:03 बजे विदिशा होते हुए सुबह सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति स्टेशन टेशन पहुंचेगी।