Sagar- मोतीनगर पुलिस ने 6 नाबालिग बच्चियां बरामद, गुमशुदा बच्चियों की तलाश में कुल 177 नाबालिगों को खोजा
सागर शहर में नाबालिग बच्चियों के गुम होने की घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मोतीनगर थाना क्षेत्र से गुम हुई 6 बच्चियों को पुलिस ने खोज निकाला है। सागर जिले में नाबालिग बच्चियों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोती नगर थाना पुलिस ने 6 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है।
यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेशों के तहत चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में गुमशुदा बच्चियों की दस्तयाबी को लेकर लगातार सघन प्रयास किए जा रहे हैं। आईजी सागर जोन और पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन में गठित विशेष पुलिस दल ने जिले और प्रदेश के बाहर तक जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
अगस्त माह में ही इस विशेष अभियान के दौरान सिर्फ सागर जिले से 43 नाबालिग बच्चियों को खोजा गया है। वहीं दमोह से 29, छतरपुर से 57, टीकमगढ़ से 32, निवाड़ी से 10 और पन्ना जिले से 15 बच्चियों को खोजा गया। इस तरह सागर जोन में कुल 177 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत सहित जिले के पुलिस अधिकारियों और विशेष दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सागर जोन के आईजी और पुलिस अधीक्षक लगातार इस अभियान की समीक्षा कर रहे हैं और गुमशुदा बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाने का प्रयास जारी है। नाबालिग बच्चियों की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि हर गुमशुदा बच्ची अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सके। इसको लेकर मोती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मोतीनगर थाना क्षेत्र में 6 नाबालिक बच्चियों को बरामद कर लि