CCTV फोन पर बात से शुरू हुआ विवाद, 6 युवको ने कर दी मा- रपी-ट| शाजापुर वीडियो वायरल
फोन पर बात करने को लेकर छह युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामूली बात को लेकर हुए इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामला के मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल का है। ये पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 5 से 6 युवक पीड़ितों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट में घायल हुए युवकों की पहचान कुलदीप और आजाद प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, फोन पर बातचीत को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
कालापीपल थाने के उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमन अब्बास, शाहिद, हमीद, रईस, ऋतिकऔर ऋषभ बेहरावल के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें राउंडअप कर लिया है।