भोपाल स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई ट्रेन से विदेशी महिला हिरासत में |SAGAR TV NEWS|
भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को नशे DRI ने युगांडा की एक महिला के पास से करीब 4 करोड़ रुपए कीमत का 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त किया है। ये कार्रवाई डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने की। आरोपी विदेशी महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से मुंबई जा रही थी। गुप्त सूचना पर DRI की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से सुबह 9:30 बजे उसे एसी कोच से उतारकर तलाशी ली। जांच में नशे का यह जखीरा मिला। जिसके बाद महिला को हिरासत में लिया है। महिला ने पूछताछ में कबूला कि वह खेप मुंबई पहुंचाने का काम करती है।
यह कार्रवाई पिछले 15 दिनों में DRI भोपाल यूनिट की तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 16 अगस्त को जगदीशपुर इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 92 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त की गई थी। वहीं, चार दिन बाद राजधानी एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 24 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) पकड़ा गया था।फिलहाल DRI आरोपी महिला से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।