मंत्री ने फिर दिखायी मानवता दर्द से कराह रहे लोगों को पहुँचाया अस्पताल || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

 

कहते हैं की मानवता ही सबसे बड़ा धर्म होता है। और जो ख़ुशी किसी की मदद करने में मिलती है वो कहीं नहीं मिलती है। कुछ इसी तरह का काम एक बार फिर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया है। उन्होंने सीहोर टोल नाके के पास हुए सड़क हादसे में संवेदनशीलता का परिचय दिया। और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दरअसल कृषि मंत्री कमल पटेल भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान सीहोर टोल नाके के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। मंत्री कमल पटेल ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायलों की मदद के लिए पहुंच गये। मौके पर भीड़ जमा हो गयी थी। मंत्री कमल पटेल ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। वो घायलों के अस्पताल रवाना होने तक मौके पर ही रुके रहे।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.