ड्रिप लगी बोतल हाथ में लेकर दोस्तों संग बाइक पर घूमता युवक, वीडियो वायरल| gwalior bike video
16 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तीन युवक एक बाइक पर बैठे हैं और इनमें से एक युवक बाइक चला रहा है। बीच में बैठा दूसरा बीमार युवक के हाथों में ड्रिप लगी है तो तीसरा युवक उसकी ड्रिप की बोतल पकड़े हुए बैठा है। यह वायरल वीडियो एमपी के ग्वालियर का है। बताया जा रहा है ये तीनों दोस्त हैं।
दरअसल घटना नाका चंद्रवदनी इलाके की है। जिसमें दो दोस्त हाथ में ड्रिप लगे एक बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाने निकले थे। घटना दो दिन पहले रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीमार युवक ने खुद अपने दोस्तों को फोन कर अस्पताल बुलाया था। इसके बाद दोनों दोस्त उसे बाइक पर घुमाने ले गए थे। हालांकि बीमार दोस्त को घूमाने के बाद वे उसे वापस अस्पताल छोड़ आए थे।
बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाते युवकों का यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने बनाया है। युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग इनकी दोस्ती की तारीफ भी कर रहे हैं तो ट्रैफिक नियम और बीमार दोस्त को लेकर चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।