TOP_10_मध्यप्रदेश : पत्नी से छेड़छाड़ करते युवक ने पति के साथ ये क्या कर दिया

 

 

 

 

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। शनिवार को हुए कैबिनेट विस्तार में दो लोगों को शामिल किया गया। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

 

 

 

मध्यप्रदेश में अब बिजली चोरों की खैर नहीं होगी, क्योंकि बिजली चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए और बिजली कंपनियों की तरफ से की जा रही मांग को मंजूर करते हुए प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश में अब बिजली कंपनियों के पास खुद की पुलिस होगी। हर जिले में बिजली थाने खोले जाएंगे जिसमें पुलिसकर्मी तैनात होंगे और वो बिजली चोरी के मामलों में ही कार्रवाई करेंगे।

 

 

 

मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के विस्तार से ठीक पहले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सरकार ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

 

 

 

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल अनुविभाग के महाराष्ट्र से लगे कुछ स्थानों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 आंकी गई है। इस बात की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने की। उन्होंने इंदौर में आए भूकंप की जानकारी दी।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए नए साल में सभी समर्पण भाव से जुट जाएं। बिना लिए-दिए समय-सीमा में जनता को सेवाएं प्राप्त कराना सुशासन का मूलमंत्र है, जिसे हमें प्रदेश में चरितार्थ करना है।

 

 

 

केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों में सुधार के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाने की तर्ज पर मुरैना जिले में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आए पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। बैठक में बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौदागर सिंधिया कहकर मुखातिब किया बल्कि उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

 

 

 

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर सरकार सख्त हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद पत्थरबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कानून बनाने की बात कही है। सीएम शिवराज ने कहा कि पत्थरबाज समाज के दुश्मन हैं और पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। 

 

 

 

मध्यप्रदेश में लगातार मौसम अपने रंग बदल रहा है। बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर शनिवार शाम से ही बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश में दक्षिणी पूर्वी और पूर्वी हवाओं के असर से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में तापमान बड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

 

प्रदेश का ग्रेनाइट अब न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के १० देशों में पहचान बनाने वाला है। खजुराहो में बनाए जाने वाले स्टोन पार्क में लगने वाली ग्रेनाइट कटिंग-पॉलिशिंग इकाइयों के जरिए तैयार ग्रेनाइट को विशाखापट्टनम और कंदला पोर्ट के जरिए अमरीका, ब्रिटेन, सउदी अरब तक निर्यात करने की तैयारी है। खदानों के नजदीक ही फिनिशिंग होने से तैयार लागत में भी कमी आएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की प्रतिस्पर्धा में खजुराहो की विशेष पहचान बनेगी।

 

 

शहर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बलखड़ गांव में दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसके पति के सिर पर तीर मार दिया। गंभीर घायल को उपचार के लिए बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया। जैसे ही घायल को अस्पताल लाए, लोग आश्चर्यचकित होकर देखने लगे। पुलिस ने घायल के परिजनों ने पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।


By - Anuj Goutam
03-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.