18 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, सिंधिया को झटका, शिवपुरी में हंगामा, भ्रष्टाचार के खिलाफ

 

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र एमपी के शिवपुरी में राजनीतिक भूचाल मच गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की मांग पर 18 पार्षदों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इसमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम सिंधिया के लिए एक बड़ा झटका है।

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ नाराज पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देकर हड़कंप मचा दिया है। कुल 39 में से 18 पार्षद इस्तीफा देने कलेक्ट्रेट पहुँचे। इनमें 11 भाजपा, 4 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। त्यागपत्र देने वालों में नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास भी शामिल हैं।

 

 

नाराज पार्षदों ने देशभक्ति गीतों पर रैली निकाली और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बगीचा सरकार में शपथ लेकर अध्यक्ष को हटाने की कसम खाई।इस्तीफे एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपे गए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया न्यायालयीन है और आगे की कार्रवाई कलेक्टर करेंगे।

 

 

पार्षदों का कहना है कि पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन आपसी फूट के कारण वह पास नहीं हो सका। अब सामूहिक इस्तीफे से हालात और बिगड़ गए हैं। हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को सिंधिया का समर्थन प्राप्त है, इसलिए उनका हटना आसान नहीं होगा। फिलहाल शिवपुरी नगर पालिका की राजनीति गरमाई हुई है।

 

 


By - Sagar Tv News
29-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.