पड़ोस में रहने वाले शख्स ने महिला को मारी थी ईट इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र के आगासोद गांव में आपसी विवाद के चलते घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक 65 साल की रतन बाई का पड़ोस में रहने वाले लखन कुशवाहा से विवाद हो गया था। जिसमें लखन कुशवाहा ने महिला के सिर और चेहरे पर ईट से हमला कर दिया था। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे सिविल अस्पताल बीना लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आगासौद पुलिस अस्पताल पहुँची। जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी लखन कुशवाहा फरार बताया जा रहा है। तो पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कह रही है। मामले में एसआई एल. एस तोमर ने जानकारी दी।


By - manoj badhwani
03-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.