ग्वालियर होटल स्पाई कैमरा गैंग ऐसे बनाता था कपल्स को शिकार, पुलिस ने किये चौंकाने वाले खुलासे

 

एमपी के ग्वालियर में होटल विराट इन में स्पाई कैमरा छिपाकर कपल्स के वीडियो शूट करने वाली गैंग से लगातार पुलिस जांच में नए खुलासे कर रही है। ये गैंग बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा छिपाकर कपल्स के निजी पालो के वीडियो रिकॉर्ड करता था। मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग छात्रा राधा चौबे और उसके बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ के मोबाइल से कई और कपल्स के निजी पलों के वीडियो मिले हैं। ये वीडियो होटल के रूम नंबर 203 और 206 में रिकॉर्ड किए गए थे। हालांकि गैंग को इन कपल्स के मोबाइल नंबर नहीं मिले, जिसके चलते वे उन्हें ब्लैकमेल नहीं कर सके।

 

 

 

पुलिस ने राधा चौबे, भूपेंद्र धाकड़ और उसके साथी बृजेश धाकड़ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि राधा खुद होटल में जाकर रूम बुक करती थी। इसके बाद भूपेंद्र और बृजेश मौके पर पहुंचकर बल्ब होल्डर में छिपा स्पाई कैमरा इंस्टॉल कर देते थे। सात दिन बाद वे उसी कमरे को दोबारा बुक करते, कैमरा निकालते और नया कैमरा फिट कर देते।इस दौरान पुलिस को शक है कि होटल स्टाफ भी गैंग से जुड़ा हो सकता है। CCTV फुटेज और बुकिंग डिटेल्स की जांच की जा रही है।

 

 

 

ग्वालियर के रेलवे कर्मचारी पुष्पेंद्र प्रजापति होटल विराट इन में गर्लफ्रेंड संग ठहरे तो स्पाई कैमरा गैंग के जाल में फंस गए। कुछ दिन बाद उन्हें अनजान नंबर से मैसेज मिला कि निजी पल रिकॉर्ड कर लिए गए हैं और 1 लाख रुपए देने होंगे। ब्लैकमेलरों ने बैंक अकाउंट भेजकर दबाव बनाया। डर के चलते पुष्पेंद्र ने 50 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। जब फिर रकम मांगी गई तो उन्होंने परिवार को बताया। जांच में सामने आया कि धमकी राधा चौबे के मोबाइल नंबर से दी जा रही थी।

राधा ने पूछताछ में कबूल किया कि पैसों की तंगी के कारण उसने ब्लैकमेलिंग की योजना बनाई थी। एमबीए करने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए उसने अपने बॉयफ्रेंड भूपेंद्र और उसके दोस्त बृजेश को शामिल किया। खास बात यह भी सामने आई कि भूपेंद्र ने खुद को कुंवारा बताकर राधा को धोखा दिया, जबकि वह शादीशुदा निकला।


By - sagar tv news
28-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.