रतलाम डाकघर में 7 लाख की चोरी! CCTV में कैद चोर, पुलिस ने बनाई SIT टीम |SAGAR TV NEWS|
मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। यहाँ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी, बीती रात सैलाना बस स्टैंड के पास मेन पोस्ट ऑफिस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 7 लाख रुपए पार कर दिए। वारदात का खुलासा सुबह होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के हाथ लगे CCTV फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।
वही जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने वारदात के हर पहलू की गहन जांच की। इस दौरान घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए गए।CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि चार टीआई को मिलाकर एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा
गणेश उत्सव की हलचल के बीच हुई इस वारदात ने न सिर्फ पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा पर भी चिंता बढ़ा दी है