Sagar-अनुश्री शैलेन्द्र जैन बनीं प्रदेश अध्यक्ष लीगल राइट्स काउंसिल का शपथग्रहण समारोह संपन्न

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज के उत्थान और मानव अधिकारों के लिए लीगल राइट काउंसलिंग संस्था काम कर रही है इस संस्था के द्वारा सागर में सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता संगोष्ठी के साथ मध्य प्रदेश के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, मोती नगर में स्थित पद्माकर सभागार में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां राजलक्ष्मी मांडा रही, इसकी अध्यक्षता सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने की और इस आयोजन का संयोजन अनुश्री शैलेंद्र जैन के द्वारा किया गया,

 

 


दीप प्रजननऔर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, स्वागत भाषण में अनुश्री जैन ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वे संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष थी तब उन्होंने महिला बंदियों को कानूनी सहायता, कुपोषण मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, महिलाओं के स्वरोजगार प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन कार्यों को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

 

 

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मलखम, बधाई लोकनृत्य, शिव स्तुति, आत्मरक्षा (कूडो) प्रदर्शन और कथक नृत्य सम्मिलित रहे।

अध्यक्षीय संबोधन में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजलक्ष्मी मंदा जी ने 40 वर्षों तक महिला सशक्तिकरण उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी मंदा ने कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक है और संस्था के 22 राज्यों और 12 देशों में महिला पदाधिकारियों की संख्या अधिकतम रहेगी। उन्होंने प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अनुश्री शैलेन्द्र जैन के चयन को गर्व का विषय बताया।

 

 

 

समारोह में समाजसेवी डॉ. मोनिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर आयुषी अग्रवाल, सीताराम रसोई समूह, शिवयोग नारायण खिचड़ी सेवा समिति, पशु सेवा समिति (वासु चौबे, पारंग शुक्ला), सत्य शोधन आश्रम, प्रयास और सशक्त स्व सहायता समूह को सम्मानित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष संध्या भार्गव एवं जसवीर सोढ़ी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन स्वाति हल्वे ने किया। कार्यक्रम में निशा शिंदे (सागर) और रैना नायक (भोपाल) ने मध्यप्रदेश सचिव का पदभार संभाला


By - sagar tv news
23-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.