Sagar -डिलीवरी के बाद नवजात के साथ अनहोनी, बाथरूम में फेंककर भागे परिजन, पुलिस पहुंची मौके पर
सागर के मोती नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब चौराहे के पास एक बाथरूम में नवजात शिशु मृत हालत पड़ा मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां नवजात बच्ची थी, साथ ही यहां पर भीड़ जमा हो गई यह नवजात किसके द्वारा फेंका गया इसकी जांच की जा रही है
दरअसल शनिवार की सुबह पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली थी कि चौराहे के पास जो बाथरूम है वहां पर एक नवजात पड़ा हुआ है वहीं पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि यह घटना रात 12:00 से 5:00 के बीच की है जिसकी सूचना सुबह मिली थी
अनुमान है कि किसी महिला के यहां डिलीवरी हुई होगी इसके बाद बच्ची की मौत हो गई होगी या यह भी हो सकता है कि वह मृत पैदा हुई हो, जहां परिजन उसे शमशान घाट दफनाने ले जाने की बजाय शौचालय में ही देख कर आ गए हालांकि इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि अभी अज्ञात आरोपी के खिलाफ इसमें मामला दर्ज किया जा रहा है सीसीटीवी फुटेज के सहारे इसको फेंकने वाले की तलाश की जा रही है