Sagar -अजीबो गरीब चोरी देख पुलिस भी हैरान दीवार तोड़कर गायब कर दिए 60 बकरे |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के माल्थोन से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है जहां मालिक अपने घर में सोता रहा और चोर दीवार को तोड़कर बकरी बकरियां चुरा ले गई वह भी 10-20 नहीं 50 से अधिक बकरियां और 10 बकरा गायब कर दिए हैरानी की बात तो यह है कि इतने सारे बकरी और बकरियां बदमाश चुरा ले गई और गांव में किसी को इसकी हवा तक नहीं लगी, घटना के बाद पुलिस भी हैरान है कि आखिर इतने सारे जानवर कौन और कैसे ले गया
यह मामला माल्थोन के वार्ड नंबर 2 का है जहां चेनू पाल का परिवार वर्षों से इस काम को करता रहा है इसी से उनका गुजर बसर चलता है और रोजाना की तरह है बीती शाम भी वह अपने जानवरों को बाड़ा में बांधकर सो गई थी लेकिन जब सुबह उठ कर जानवरों को दाना पानी डालने के लिए गए तो देखा की दीवार टूटी हुई है और बकरियां गायब हैं इसके बाद तो मानो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई कि उन्होंने आसपास तलाश किया लेकिन कहीं कुछ समझ नहीं आया तो फिर पुलिस को सूचना दी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया
बकरी मलिक ने पुलिस से उनके जानवर ढूंढने की गुहार लगाई है ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में रात्रि गेट बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है ताकि इस तरह की घटनाएं पर अंकुश लग सके साथ ही जल्द से जल्द आजा चोरों को पकड़ा जाए