Sagar- गजब स्मार्ट सिटी! बीच चौराहे पर मूर्ति के नीचे उगा दिया गांजा, निगम सोता रहा

 

सागर स्मार्ट सिटी में गजब का मामला सामने आया है। यहां शहर के प्रमुख बस स्टैंड चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रोटरी और उसके चारों तरफ गार्डन बना है, जिसमें हरियाली के साथ गांजे के पौधे लगे होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि व्यस्ततम चौराहे के चारों तरफCCTV कैमरे भी लगे हुए हैं।

 

 

 

दरअसल रोटरी के चारों तरफ सुंदर पार्क बनाया गया है। इसमें घास व शो-पीस पौधों के बीच में गांजे का पौधा लगा होने का मामला सामने आया है। यह हरकत कथित तौर पर किसी नशेड़ी या देखरेख करने वाले कर्मचारी की मानी जा रही है। हालांकि निगम प्रशासन मामले में जांच की बात कह रहा है।

 

 

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रोटरी के यहां पर शहर के पांच प्रमुख रास्ते आकर मिलते हैं। चंद कदम दूर सरकारी और प्रायवेट बस स्टैंड हैं। 24 घंटे यहां से ट्रैफिक चलता रहता है। चारों ओर सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए हैं, बावजूद इसके दीनदयाल रोटरी के नीचे गांजे का पौधा होना गंभीर सुरक्षा चूक और लापरवाही है। प्रशासन मामले को संवेदनशील भी मान रहा है।

 

 

 

गांजे के पौध को लेकर वनस्पति शास्त्र के विशेषज्ञ का मानना है कि गांजे का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और 10 फीट तक बढ़ सकता है। नशा करने वाले लोग इसके फूल से गांजा बनाकर नशा करते हैं तो पत्तों से भांग तैयार होती है। हालांकि यह पौधा यहां कैसे आया इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

 

 

 


जानकारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सख्त आपत्ति जताते हुए कहा है कि जिसने भी यह शरारत की है या नशे का पौधा लगाया है, उस पर कार्रवाई की जाए। महापुरुषों की प्रतिमाओं व रोटरी की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है। उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।


By - sagar tv news
22-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.