भगवान राम की भक्ति में डूबे कांग्रेस विधायक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

एमपी के बैतूल में कांग्रेसी विधायक निलय डागा भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। सिर पर राम नाम की भगवा और गली में श्री राम नाम का केसरिया गमछा डाले बैतूल शहर में डोर-टू-डोर जा रहे हैं। दरअसल अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस के विधायक निलय डागा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस पुण्य कार्य में अपने साथ साथ अपनी विधानसभा क्षेत्र की आम जनता की भी सहभागिता सुनिश्चित की है। निलय डागा  सहभागिता अभियान को लेकर पहले मंदिर जाते है। और पूजा अर्चना करने के बाद दान पात्र लेकर नागरिकों के दरवाजे पर पंहुचकर दान पात्र एक एक रुपए की सहभागिता राशि इकट्ठी कर रहे हैं जिसमें लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। और अपनी श्रद्धा से एक रुपये से ज्यादा दान दे रहे है। बता दें की राम मंदिर निर्माण को लेकर सहयोग राशि एकत्रित करने 51 दान पात्र तैयार किए गए। जिसे राम भक्त विधानसभा के हर गांवों में लेकर जा रहे हैं। सहयोग राशि मात्र एक रुपए तय की गई है लेकिन दान दाता इससे ज्यादा राशि का भी सहयोग कर सकते हैं। इकट्ठी हुई राशि अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को भेजी जाएगी। ताकि मंदिर निर्माण में बैतूल विधानसभा की जनता का भी सहयोग हो सके।


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
02-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.