बगल में विकास बड़ी संख्या में होता है हम लोगों को विकास कम मिलता है - भाजपा विधायक

 

 

बातों ही बातों में सागर जिले के बीना से भाजपा विधायक महेश राय ने दिल की बात भी बोल दी। बायपास की बात पर कहा की अगर आज वो सरकार में महत्वपूर्ण पद पर होते तो बीना में ये बहुत पहले बन जाता। बगल में विकास बड़ी संख्या में होता है। हम लोगों को विकास कम मिलता है। क्योंकि मंत्रीयों की संख्या कम होती है। और विधायकों की ज्यादा तो ज्यादा बजट नहीं मिल पाता। दरअसल भाजपा विधायक महेश राय ने नए साल के मौके पर बीना में भाजपा कार्यालय में नगर विकास को लेकर पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने विकास के लिए सुझाव भी मांगे। जिसमें उन्होंने नगर वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए बीना के विकास के लिए मुख्य मुद्दों पर पत्रकारों से बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा की बीना विकास के मुद्दों पर राज्य सरकार से चर्चा करेगे। बीना में बायपास मांग के साथ साथ बीना सिविल अस्पताल में भी डॉक्टर, स्टाफ और मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाने की बात रखेंगे। साथ ही बीना के नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके ऐसा भी प्रयास करेंगे।-


By - Manoj Badhwani (Bina MP)
02-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.