शिक्षक के घर से 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार चोर, जन्माष्टमी पर दर्शन करने मथुरा गया परिवार

 

शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पेप्टिक टाउन में शनिवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बदमाशों ने उस वक्त घर को निशाना बनाया, जब पूरा परिवार जन्माष्टमी पर मथुरा दर्शन के लिए गया हुआ था। मौका पाकर चोर मकान में घुसे और तिजोरी का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

 

 

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में पीड़ित आरती पाठक, जो कि शिक्षक हैं, ने बताया कि वह परिवार सहित जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए मथुरा गई थीं। रविवार सुबह जब वे घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखी तिजोरी का भी ताला टूटा मिला। जब CCTV फुटेज देखा गया तो उसमें 4 से 5 लोग चोरी करते हुए स्पष्ट नजर आए।

 

 

 

चोर केवल नकदी और जेवर ही नहीं बल्कि घर में बने भगवान के मंदिर से चांदी के बर्तन, पूजा सामग्री, थालियां, कटोरी, गिलास और निजी आभूषण भी समेट ले गए। घरवालों का कहना है कि लगभग 60 हजार रुपये नगद और लाखों के गहने चोरी हुए हैं। घटना की सूचना तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को दी गई। मौके पर ओरछा रोड थाना पुलिस, छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी और डॉग स्क्वाड पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने कहा कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण CCTV क्लू मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं और त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


By - sagar tv news
17-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.