सागर कांग्रेस में बड़ा बदलाव- भूपेंद्र सिंह मोहासा को मिली ग्रामीण कमान, महेश जाटव बने शहर अध्यक्ष

 

सागर में कांग्रेस संगठन ने बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसके तहत शहर कांग्रेस की कमान पूर्व पार्षद महेश जाटव को सौंपी गई है, जबकि ग्रामीण कांग्रेस की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह मोहासा को दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए महेश जाटव लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे खुद पार्षद रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी गुरुगोविंद सिंह वार्ड से पार्षद हैं। जाटव को कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है और संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए शहर कांग्रेस की बागडोर दी है।

 

 

 

 

वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह मोहासा भी पार्टी के सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार पचौरी और ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद अहिरवार संभाल रहे थे। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत यह बदलाव किया गया है। दरअसल, पार्टी ने प्रदेशभर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। इन ऑब्जर्वरों ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके सुझाव संगठन तक पहुंचाए।

 

 

 

इन्हीं नामों पर मंथन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सागर जैसे महत्वपूर्ण जिले में यह बदलाव आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा है। नए अध्यक्षों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अब देखना होगा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को किस तरह मजबूती प्रदान करते हैं।


By - sagar tv news
17-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.