आपस में उलझे दो परिवार मौसेरे भाई ने भाई को मारी गोली गयी जान || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 


कहते हैं। की जमीन जायदाद की लड़ाई ख़राब होती है। और कई बार जान की दुश्मन भी बन जाती है। छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ। जहाँ मौसेरे भाई ने भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला नौगांव के लुगासी चौकी अंतर्गत भदेसर गाँव का है। दरअसल शनिवार को दो परिवार जमीनी विवाद के चलते आपस में उलझ गए। नौबत यहाँ तक पहुँच गयी की विवाद में मौसेरे भाई ने भाई को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम कोमल सिंह परमार बताया जा रहा है। बताया गया की जमीन को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा था। उसी के चलते आज फिर एक बार विवाद हुआ। मौसेरे भाई वीरेंद्र सिंह, बबलू, छोटे, दिनेश,,हक्कू,सहित कई लोग घर में जबरन घुसे और गाली गलौंच करने लगे उन्होंने कोमल पर हमला किया। इस दौरान वो भागकर छत पर चढ़ गया। जहाँ उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली कोमल के सिर के पास जाकर लगी जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं एसडीओपी कमल कुमार जैन का कहना है की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।


By - Ravi Vishwakarma (Nogawa,Chhatarpur,MP)
02-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.