Sagar- मालथौन में नाबालिग लड़की को युवक भगा ले गया, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज
सागर जिले की खुरई विधानसभा के मालथौन से एक नाबालिग लड़की को मुस्लिम युवक भगा ले गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त की दोपहर मालथौन निवासी समीर नाम का युवक नाबालिग लड़की को बाइक पर बैठाकर लेकर भाग गया। परिजनों ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। खासकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और नाबालिग को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग उठाई। विहिप पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की और लड़की को सुरक्षित वापस नहीं लाया गया तो वे हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। संगठन के सदस्यों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इधर पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही विभिन्न टीमों को तलाशी में लगाया गया है। आसपास के जिलों और हाइवे पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।