पूर्व विधायक रामबाई पर बरसे भगवती मानव संगठन के कार्यकर्ता, लाल पट्टा-पट्टी बयान पर संगठन आहत, FIR की मांग

 

पूर्व विधायक रामबाई परिहार के खिलाफ भगवती मानव संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला एक निजी चैनल के इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें पूर्व विधायक ने संगठन और उसके कार्यकर्ताओं को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संगठन के सदस्यों में नाराज़गी फैल गई।

 

 

भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एमपी के सागर संभाग के दमोह में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक ने "लाल पट्टा पट्टी" जैसे शब्दों का प्रयोग किया, जिससे संगठन और उसके सदस्यों की भावनाएं आहत हुई हैं।

 

 

 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवती मानव संगठन वर्षों से समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। ऐसे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी न केवल कार्यकर्ताओं का अपमान है बल्कि संगठन की छवि को भी ठेस पहुंचाती है। एसपी ऑफिस के बाहर माहौल गर्म रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

 

 

 

 

उनका कहना था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस विरोध प्रदर्शन के बाद दमोह में राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है। एक तरफ संगठन के समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या पूर्व विधायक रामबाई परिहार इस विवादास्पद टिप्पणी पर सफाई देती हैं या नहीं।


By - sagar tv news
08-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.