खाद संकट पर अनोखा विरोध! कलेक्ट्रेट तक जमीन पर घिसटकर पहुंचे युवा, 4 विधायक, 2 मंत्री फिर भी किसान बेहाल!

 

इन दिनों खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। लेकिन अब यह समस्या सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मध्यप्रदेश के सागर संभाग के दमोह जिले के कलेक्ट्रेट तक गूंज उठी। बुधवार दोपहर, जिले के युवाओं और जागरूक नागरिकों ने एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट तक जमीन पर घिसटते हुए मार्च निकाला और शासन-प्रशासन को जगाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए शासन की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उनके हाथों में जनप्रतिनिधियों की फोटो लगे बैनर थे, और नारे थे – "किसानों को दो राहत, करो खाद की बरसात।"

 

 

 

 

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि जिले में चार-चार विधायक और दो राज्य मंत्री होने के बावजूद भी किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिन पहले तेंदूखेड़ा में किसानों ने जबलपुर-दमोह स्टेट हाईवे जाम कर दिया था, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं आया है। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने SDM आर.एल. वागरी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि जिले में तत्काल खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान दमोह सीएसपी एच.आर. पांडे और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे ताकि कोई अप्रिय स्थिति ना बने। मुख्य रूप से प्रदर्शन में दृगपाल सिंह लोधी, प्रवेंद्र चंद्राकर सहित दर्जनों युवा शामिल रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली प्रदर्शन के ज़रिए प्रशासन का ध्यान खींचा। यह विरोध एक सीधा संदेश था – "किसानों को खाद चाहिए, वादे नहीं!"


By - sagar tv news
08-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.