क्लासरूम में सोते हुए हेड मास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल |SAGAR TV NEWS|
एक सरकारी स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लासरूम में कुर्सी पर सोते नजर आ रहे हैं।ये मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र की मवईघाट मिडिल स्कूल से सामने आया है। बताया गया कि जब 5वी क्लास के छात्र पढ़ाई कर रहे थे, तब हेड मास्टर गहरी नींद में सो रहे थे।
वही जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्कूल का मुखिया ही अपने कर्तव्यों से पीछे हट रहा है, तो बाकी स्टाफ से क्या अपेक्षा की जाए?
इस मामले में बीआरसीसी गौरिहार अमरनाथ व्यास ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच के बाद संबंधित शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।